Vivo Y05 4G लॉन्च: 6500mAh बैटरी, Android 16 और IP65 रेटिंग के साथ सस्ता दमदार फोन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Vivo Y05 4G: विवो ने हाल ही में अपना Y05 4G मलेशिया में लॉन्च किया है। बस सुनो, ये फोन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सस्ते दामों में कोई अच्छा डिवाइस ढूंढ रहे हैं। इसमें 6500 mAh की मोटी बैटरी है, पानी-धूल से सुरक्षा है, और सबसे नए Android 16 पर चलता है। भारत में भी यह जल्द आ सकता है क्योंकि BIS अप्रूवल भी मिल गया है।

Vivo Y05 4G Short Specification 

डिस्प्ले6.74 इंच LCD, HD+
ब्राइटनेस1200 निट्स
प्रोसेसरT7225
OSAndroid 16 (OriginOS 6.0)
रैम / स्टोरेज4GB RAM, 64GB Storage
रियर कैमरा8MP
फ्रंट कैमरा5MP
बैटरी6500mAh
चार्जिंग15W
नेटवर्क4G
IP रेटिंगIP65
फिंगरप्रिंटसाइड माउंटेड
वजन209 ग्राम
कीमत (अनुमानित)₹9,000

Vivo Y05 4G Display

Vivo Y05 4G फोन की स्क्रीन 6.74 इंच की है  काफी बड़ी और मजेदार। LCD पैनल है तो AMOLED जैसी नहीं होगी, पर 1600×720 की रेजोलूशन में सब कु साफ दिखता है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जा सकती है यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। आई केयर मोड भी है जो रात को आंखों को आराम देता है।

Vivo Y05 4G Performance

Vivo Y05 4G T7225 प्रोसेसर लगा है ये कोई हाई-एंड प्रोसेसर नहीं है पर रोज की चीजों के लिए काफी है। 4GB रैम है जिसे विर्चुअल रैम से 8GB तक कर सकते हैं। 64GB स्टोरेज है और चाहो तो मेमोरी कार्ड लगा सकते हो। Android 16 चल रहा है विवो के OriginOS 6.0 के साथ।

Vivo Y05 4G Camera

Vivo Y05 4G मे पीछे की तरफ 8MP का कैमरा है ये सिंगल है और LED फ्लैश है। सामान्य फोटो से लेकर रात की फोटोग्राफी, पोर्ट्रेट मोड, पैनोरामा सब मोड्स में शूट कर सकते हो। आगे की तरफ 5MP का कैमरा है सेल्फी के लिए। बस ये समझ लो कि प्रफेशनल फोटोग्राफी के लिए ये फोन नहीं है, पर रोज की तस्वीरें ले सकते हो ठीक है।

Vivo Y05 4G Battery

Vivo Y05 4G फोन की सबसे अच्छी चीज है इसकी 6500 mAh की बैटरी। विवो कहता है कि ये ब्लू वोल्ट बैटरी पांच साल तक अपनी ताकत बनाए रखेगी। 15W चार्जिंग से कुछ घंटों में पूरा चार्ज हो जाएगा। IP65 रेटिंग है मतलब पानी और धूल दोनों से सुरक्षित है। SGS से भी 5-स्टार ड्रॉप सर्टिफिकेशन है यानी गिर भी जाए तो बच जाएगा।

Vivo Y05 4G Feature And Design

इस फोन 209 ग्राम वजन का है और 8.39mm का मोटाई है बिल्कुल पकड़ने लायक। ब्लैक और ब्लू दोनों रंग में मिलता है। कनेक्टिविटी की बात करो तो दोनों सिम स्लॉट हैं, माइक्रो SD कार्ड के लिए अलग स्लॉट है, 4G सपोर्ट है, वाई-फाई 6 भी है, ब्लूटूथ 5.2 है, USB Type-C पोर्ट है और GPS भी है। साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर है। एक चीज ध्यान रखना – इसमें NFC नहीं है।

Vivo Y05 4G Price

मलेशिया में इसकी कीमत 399 रिंगित है जो करीब 9000 रुपये के आसपास बैठता है। फिलहाल ये विवो की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीद सकते हो। दोनों कलर में मिल रहा है।

Vivo Y05 4G Conclusion

अगर आप मलेशिया में हो और बजट फोन चाहते हो तो ये विवो Y05 4G अच्छा ऑप्शन है। 4G है, 5G नहीं है। अगर 5G चाहिए तो रिएलमी C71, टेक्नो स्पार्क गो 5G या आइटेल कलर प्रो 5G देख सकते हो। लेकिन इस कीमत में इतनी दमदार बैटरी, इतनी मजबूत बिल्ड क्वालिटी और इतनी अच्छी डिस्प्ले आमतौर पर नहीं मिलती। तो अगर आप बैटरी और टिकाऊपन चाहते हो तो ये फोन ठीक है।

Vivo Y05 4G FAQs-

Q. Vivo Y05 4G कब लॉन्च हुआ है?

A.Vivo Y05 4G को हाल ही में मलेशिया में लॉन्च किया गया है। भारत में यह फोन जल्द लॉन्च हो सकता है क्योंकि इसे BIS अप्रूवल मिल चुका है।

Q. क्या Vivo Y05 4G में 5G सपोर्ट है?

A.नहीं, Vivo Y05 4G एक 4G स्मार्टफोन है। इसमें 5G सपोर्ट नहीं दिया गया है।

Q. Vivo Y05 4G की बैटरी कितनी बड़ी है?

A.इस फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो सामान्य इस्तेमाल में 2 दिन तक आराम से चल सकती है।

Q. क्या Vivo Y05 4G में NFC सपोर्ट है?

A.नहीं, इस फोन में NFC फीचर नहीं दिया गया है

phone jugad

phone jugad

Contact Us

1 thought on “Vivo Y05 4G लॉन्च: 6500mAh बैटरी, Android 16 और IP65 रेटिंग के साथ सस्ता दमदार फोन”

Leave a Comment