Oppo K14x 5G Review: 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला दमदार बजट फोन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Oppo K14x 5G भारत में लॉन्च हो चुका है। यह K सीरीज का नया स्मार्टफोन है, जिसे खास तौर पर बजट रेंज के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इस कीमत में काफी अच्छे माने जाते हैं।

Oppo ने 10 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे इस फोन को भारत में आधिकारिक तौर पर भारत मे लॉन्च  किया है। इस स्मार्टफोन के लॉन्च इवेंट को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और YouTube चैनल पर लाइव दिखाया गया है। K सीरीज के पिछले मॉडल्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, इसलिए इस फोन को लेकर लोगों में पहले से ही उत्साह देखा गया है।

Oppo K14x 5G – Specifications

फीचरविवरण
लॉन्च डेट10 फरवरी 2026
डिस्प्ले6.75″ HD+ LCD, 120Hz, 1125 निट्स
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
RAM4GB, 6GB
स्टोरेज128GB
रियर कैमरा50MP + 2MP + LED फ्लैश
फ्रंट कैमरा5MP
बैटरी6,500mAh
चार्जिंग45W SUPERVOOC
OSAndroid 15 + ColorOS 15
सुरक्षाIP64
रंगसिल्वर, डार्क पर्पल
अन्य3.5mm हेडफोन जैक

कीमत और उपलब्धता – Oppo K14x 5G

Oppo ने K14x 5G को भारत में दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल ₹14,999 में भारत के मार्केट मे आया है, जबकि 6GB रैम वाला वेरिएंट ₹16,999 में मिल रहा है।  अभी हाल मे जो लोग इस फोन को खरीदेंगे उनके लिए ₹1,500 का लॉन्च डिस्काउंट और बिना ब्याज वाली EMI सुविधा भी दी गई है।

यह फोन 16 फरवरी 2026 से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। पिछले K13x 5G के मुकाबले इसकी कीमत ₹3,000 ज्यादा रखी गई है, लेकिन नए फीचर्स और बेहतर स्पेसिफिकेशन को देखते हुए यह अंतर समझ में आता है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

Oppo K14x 5G का डिजाइन साफ-सुथरा और देखने मे काफी है। इसमें फ्लैट साइड्स, सीधा बैक पैनल और सीधा खड़ा कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो K सीरीज की पहचान जैसा लगता है।

फोन का वजन 212 ग्राम है और मोटाई 8.6mm है, इसलिए हाथ में पकड़ने पर यह अच्छा महसूस होता है। रोज के काम काज के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर इसे मजबूत फोन बनाया गया है जिससे यह फोन टिकाऊ लगता है।

IP64 रेटिंग के साथ यह फोन धूल और पानी के हल्के छींटों से सुरक्षित रहता है। हल्की बारिश या किचन में इस्तेमाल करने पर सही है।

यह सिल्वर और डार्क पर्पल रंग में आता है। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं तरफ दिए गए हैं। बैक पैनल पर खास डिजाइन पैटर्न है जो इसे अलग पहचान देता है और हाथ में लेते ही अच्छा एहसास देता है।

डिस्प्ले – बड़ी और चमकीली स्क्रीन

इस फोन में 6.75 इंच की HD+ LCD स्क्रीन दी गई है, जो बजट रेंज में काफी बड़ी मानी जाती है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग, गेम खेलना और वीडियो देखना स्मूद फ़ील देता है।

स्क्रीन की ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है, इसलिए तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है। Outdoor Mode 2.0 फीचर बाहर की रोशनी में स्क्रीन को और बेहतर तरीके से दिखाने में मदद करता है।

फोन में हीट को कंट्रोल करने के लिए बेहतर थर्मल सिस्टम दिया गया है, जिससे स्क्रीन ज्यादा गर्म नहीं होती। रेजोल्यूशन HD+ (720×1600 पिक्सल) है, फोन की स्क्रीन Full HD नहीं है लेकिन इस कीमत में यह ठीक फोन कह सकते है। बड़ी स्क्रीन पर फिल्में देखना, गेम खेलना और काम करने मे आरामदायक रहता है।

परफॉर्मेंस – तेजी और स्थिरता

Oppo K14x 5G में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह रोज के कामों को तेज और बिना रुके संभाल लेता है।फोन मे अप्प्स खोलने पर ऐप्स जल्दी खुलते हैं, एक फोन से दूसरे फोन मे फाइल जल्दी ट्रांसफर होती है ।

यह फोन Android 15 पर चलता है, जिस पर ColorOS 15 की लेयर दी गई है। कंपनी ने सॉफ्टवेयर को इस तरह से तैयार किया है कि ऐप्स लंबे समय तक ठीक तरह से काम करते रहें। पिछले K13x 5G की तुलना में इसमें ऐप्स काफी फास्ट 1.71 गुना बेहतर बताई गई है।

कंपनी ने 48 महीने तक स्मूद परफॉर्मेंस का भरोसा दिया है, यानी करीब 4 साल तक फोन की स्पीड में बड़ी गिरावट नहीं आएगी। गेमिंग के लिए AI आधारित सुधार और AI Link Boost 3.0 जैसी तकनीक दी गई है, जिससे नेटवर्क और गेमिंग का अनुभव बेहतर रहता है।

कैमरा – साफ और डिटेल वाली तस्वीरें

Oppo K14x के पीछे 50MP का मुख्य कैमरा और 2MP का सपोर्ट कैमरा दिया गया है। LED फ्लैश के साथ यह सेटअप कम रोशनी में ठीक-ठाक फोटो ले सकता है। AI की मदद से फोटो के रंग और डिटेल बेहतर नजर आते हैं। रोज की फोटोग्राफी के लिए यह कैमरा पर्याप्तठीक है।

 फोन के सामने 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Oppo के इस फोन मे रेजोल्यूशन ज्यादा नहीं है लेकिन फिर भी वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के लिए यह ठीक काम करता है। WhatsApp, Telegram जैसे ऐप्स पर साफ वीडियो कॉल की जा सकती है।

बैटरी – दिनभर साथ देने वाली

Oppo K14x की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6,500mAh बैटरी है। सामान्य इस्तेमाल में यह आसानी से 1 से 2 दिन तक आसानी से चल जाती है। लगातार वीडियो देखने पर करीब 17से 18 घंटे का बैकअप मिल जाता है। गूगल मैप्स नेविगेशन लगभग 16 घंटे और वीडियो कॉल करीब 12 घंटे तक चल सकती है।

चार्जिंग के लिए 45W SUPER VOOC सपोर्ट दिया गया है, जिससे बैटरी जल्दी चार्ज हो जाती है। बैटरी को लंबे समय तक उसकी हेल्थ को अच्छा बनाने के लिए खास मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, 1800 चार्ज साइकिल के बाद भी बैटरी अपनी 80% क्षमता बनाए रख सकती है, यानी लगभग 4 से 5 साल तक अच्छी परफॉर्मेंस दे जाती है।

अन्य विशेषताएं

Oppo K14x फोन में 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है, जो आजकल कम ही देखने को मिलता है। इसका फायदा यह है कि आप अपने पुराने वायर्ड हेडफोन सीधे फोन में लगा सकते हैं, किसी अलग एडाप्टर की जरूरत नहीं होगी।

निष्कर्ष

Oppo K14x 5G बजट रेंज में अच्छा  विकल्प बनकर सामने आया है। इसमें बड़ी स्क्रीन, दमदार बैटरी, अच्छा कैमरा, भरोसेमंद प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी मिलती है। ₹14,999 की शुरुआती कीमत पर यह अच्छा वैल्यू देता है।

अगर आप कम बजट में ऐसा 5G फोन चाहते हैं जिसमें लंबी बैटरी लाइफ और बड़ी डिस्प्ले मिले, तो यह फोन आपके लिए सही साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स, बजट में खरीदारी करने वाले और ज्यादा फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह एक अच्छा विकल्प है।

Oppo K14x 5G FAQs

Q. Oppo K14x 5G कब लॉन्च हो रहा है?
A. 10 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे IST पर लॉन्च किया गया।

Q. इसकी अनुमानित कीमत कितनी है?
A. शुरुआती कीमत ₹14,999 है।

Q. क्या ये फोन वाटरप्रूफ है?
A. IP64 रेटिंग के साथ यह पानी के छींटों और धूल से सुरक्षित है, लेकिन पानी में डुबोने के लिए नहीं बना है।

Q. बैटरी कितने समय चलती है?
A. 6,500mAh बैटरी के साथ लगभग 17-18 घंटे वीडियो प्लेबैक और करीब 12 घंटे वीडियो कॉल संभव है।

Q. कैमरा सेटअप कैसा है?
A. पीछे 50MP + 2MP कैमरा और सामने 5MP कैमरा दिया गया है। AI फीचर्स फोटो को बेहतर बनाते हैं।

phone jugad

phone jugad

Contact Us

8 thoughts on “Oppo K14x 5G Review: 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला दमदार बजट फोन”

  1. Sukhwinder Singh Ludhiana Punjab father name Jeet Singh gadi number road Ramnagar malla Gurudwara Sahib hai Chintu kirana store ke paas Jeet Singh Bijli wale Sukhwinder Singh rahte hain 8556843145

    Reply

Leave a Comment