Infinix Note Edge Review: 7.2mm स्लिम फोन में 6,500mAh बैटरी और 1.5K AMOLED – ₹19,999 में कमाल डील

Infinix ने अपना सबसे पतला स्मार्टफोन Note Edge लॉन्च किया है। यह फोन डिजाइन और परफॉर्मेंस दोनों में सभी फोन से अलग नजर आता है। Infinix का ये फोन 7.2mm पतला है और इसमे 6,500mAh की बड़ी बैटरी, साथ में 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर लगा है। और यह सब ₹19,999 की कीमत मेंभारत मे मिलने वाला है।भारत में यह फोन 18 फरवरी 2026 को Flipkart पर शो होने वाला है। 

Infinix Note Edge – डिजाइन कैसा है

Infinix Note Edge का डिजाइन काफी प्रीमियम और मॉडर्न लगता है। बॉडी प्लास्टिक की है, लेकिन फिनिश ऐसी है कि हाथ में लेते ही मेरे को अच्छा फील आया है। इससे मुझे साफ समझ आता है कि इस बार Infinix ने क्वालिटी पर ध्यान दिया है।

सबसे खास बात यह है कि 6,500mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद फोन सिर्फ 7.2mm पतला है और वजन 185 ग्राम है। 

Infinix Note Edge – पूरी स्पेसिफिकेशन

फीचरडिटेल्स
डिस्प्ले6.78 इंच 3D कर्व्ड AMOLED, 1208×2644 पिक्सल (1.5K), 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 nits पीक ब्राइटनेस, Corning Gorilla Glass 7i
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7100 (6nm), ऑक्टा कोर (4×2.4GHz Cortex-A78 + 4×2.0GHz Cortex-A55), Mali-G610 MC2 GPU
RAM और स्टोरेज8GB RAM (डायनामिक RAM के साथ 16GB तक), 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज, एक्सपैंडेबल नहीं
रीयर कैमरा50MP मेन कैमरा (1/2 इंच सेंसर, 0.8µm, PDAF) + सेकेंडरी सेंसर, 2K@30fps वीडियो
फ्रंट कैमरा13MP, f/2.2, 1080p@30fps वीडियो
बैटरी6,500mAh, सेल्फ रिपेयरिंग टेक्नोलॉजी के साथ, 45W फास्ट चार्जिंग
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 के साथ XOS 16, 3 मेजर OS अपग्रेड, 5 साल सिक्योरिटी पैच
कनेक्टिविटी5G ड्यूल SIM, Wi Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC, eSIM सपोर्ट, UPS 3.0 सुपर सिग्नल टेक्नोलॉजी
डायमेंशन्स और वजन163.1 x 77.4 x 7.2mm, लगभग 185 से 190 ग्राम
कलर्सLunar Titanium, Silk Green, Stellar Blue, Shadow Black
ऑडियोJBL ड्यूल स्टीरियो स्पीकर्स

Infinix Note Edge – डिस्प्ले कैसा है

इस कीमत में इसका डिस्प्ले वाकई लोगों को अपनी तरफ खिचता है। 6.78 इंच AMOLED स्क्रीन है जो 1.5K रेजोल्यूशन देती है। 120Hz रिफ्रेश रेट की वजह से स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद लगती है। बेजल बहुत पतले हैं इसलिए स्क्रीन बड़ी और शानदार महसूस होती है।

Infinix Note Edge मे सामान्य इस्तेमाल में 700 निट्स, ऑटो मोड में 1,600 निट्स और जरूरत पड़ने पर 4,500 निट्स तक ब्राइट्निस पहुंच जाती है। तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है। Gorilla Glass 7i की वजह से खरोंच और गिरने से सुरक्षा मिलती है।

Infinix Note Edge – परफॉर्मेंस कैसी है

इसमें MediaTek Dimensity 7100 5G प्रोसेसर दिया गया है। यह 6nm टेक्नोलॉजी पर बना है और इस सेगमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस देता है।

4 हाई पावर कोर भारी काम और गेमिंग के लिए हैं, और 4 पावर सेविंग कोर रोजमर्रा के काम के लिए। GPU भी गेमिंग को अच्छे से संभाल लेता है।

8GB RAM के साथ ऐप जल्दी खुलते हैं और मल्टीटास्किंग स्मूद रहती है। AnTuTu V11 में 8 लाख से ज्यादा स्कोर करता है, जो इस कीमत में काफी अच्छा है। सोशल मीडिया, ब्राउजिंग, वीडियो और गेमिंग सब आराम से चला देता हैं। Honor of Kings जैसे गेम 90fps तक स्मूद चलते हैं। बाकी गेम 60 से 90fps के बीच आराम से चल जाते हैं।

5G, Wi Fi 6 और Bluetooth 5.3 का पूरा सपोर्ट है। UPS 3.0 सिग्नल टेक्नोलॉजी की वजह से लिफ्ट, बेसमेंट या भीड़ वाले इलाकों में भी सिग्नल ठीक रहता है।

Infinix Note Edge – कैमरा कैसा है

Infinix Note Edge मे पीछे 50MP का मेन कैमरा दिया गया है। बड़े सेंसर की वजह से फोटो साफ और डिटेल के साथ आती है। फोकस जल्दी हो जाता है और चलती चीजों की फोटो भी ठीक आती है।

Live Photo मोड में छोटी वीडियो क्लिप के साथ फोटो सेव होती है। अलग अलग लेंस इफेक्ट चुन सकते हैं। Pro मोड में सेटिंग्स खुद से बदल सकते हैं। AI फीचर सीन पहचान कर फोटो बेहतर बनाने की कोशिश करता है।

सामने की तरफ 13MP का कैमरा है जो सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अच्छा है। दिन की रोशनी में फोटो शार्प और नेचुरल रंगों के साथ आती है।

Infinix Note Edge – बैटरी असली ताकत

6,500mAh बैटरी इसकी सबसे बड़ी है। इतनी बड़ी बैटरी को पतले फोन में फिट करना आसान काम नहीं है। लेकिन Infinix वालों ने करके दिखा दिया सिलिकॉन कार्बन टेक्नोलॉजी से बैटरी की क्षमता बढ़ जाती है।

नॉर्मल इस्तेमाल में डेढ़ से दो दिन तक चल जाती है। गेमिंग में 6 से 7 घंटे आराम से निकाल देती है। वीडियो देखने में 15 से 16 घंटे तक साथ देती है।

इसका 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से करीब डेढ़ से दो घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। 10W रिवर्स चार्जिंग से दूसरे डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। 

Infinix Note Edge – सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स

फोन Android 16 पर चलता है, ऊपर XOS 16 दिया गया है। 3 बड़े Android अपडेट और 5 साल तक सिक्योरिटी अपडेट इस फोन मे मिलंगे।

इस फोन मे Folax AI असिस्टेंट स्मार्ट सुझाव देता है। रियल टाइम ट्रांसलेशन 100 से ज्यादा भाषाओं को तुरंत बदल देता है जिससे मैसेज या ईमेल लिखने में मदद मिलती है। ये ai अपने हिसाब से वॉलपेपर भी बना सकते हैं।

Infinix Note Edge – भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में इसकी कीमत ₹19,999 है।

  • Launch Date – 18 फरवरी 2026
  • कहां मिलेगा – Flipkart
  • Storage विकल्प – 8GB + 128GB और 8GB + 256GB

Samsung Galaxy A07 5G: कम दाम में बड़ा डिस्प्ले, 5G और 6 साल का भरोसा

Infinix Note Edge – क्या अच्छा है और क्या नहीं

मुख्य फायदे

  • 6,500mAh बड़ी बैटरी
  • 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और 4,500 निट्स ब्राइटनेस
  • 7.2mm पतला डिजाइन
  • Dimensity 7100 प्रोसेसर की मजबूत परफॉर्मेंस
  • 45W फास्ट चार्जिंग
  • 3 Android अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट
  • JBL स्टीरियो स्पीकर
  • IR ब्लास्टर, NFC और अन्य प्रीमियम फीचर
  • अच्छी कीमत में बढ़िया वैल्यू
  • सेल्फ रिपेयरिंग बैटरी टेक्नोलॉजी
  • बॉक्स में कवर और प्रोटेक्टर

नुकसान

  • HDR वीडियो सपोर्ट नहीं
  • 4K रिकॉर्डिंग नहीं
  • सिर्फ एक रियर कैमरा
  • माइक्रोSD कार्ड स्लॉट नहीं
  • प्लास्टिक बॉडी
  • कुछ अतिरिक्त ऐप्स पहले से इंस्टॉल
  • IP65 है, पूरी तरह वॉटरप्रूफ नहीं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q: गेमिंग कैसी है
A: इस कीमत में अच्छी है। लोकप्रिय गेम स्मूद चलते हैं

Q: अपडेट कितने साल मिलेंगे
A: 3 बड़े Android अपडेट और 5 साल सिक्योरिटी अपडेट

Q: चार्ज होने में कितना समय लगता है
A: करीब डेढ़ से दो घंटे

Q: क्या यह वॉटरप्रूफ है
A: IP65 रेटिंग है। धूल और हल्के पानी से सुरक्षित है, लेकिन पूरी तरह वॉटरप्रूफ नहीं

Q: भारत में कब मिलेगा
A: 18 फरवरी 2026 को Flipkart पर

निष्कर्ष 

Infinix Note Edge एक शानदार बजट स्मार्टफोन है जो डिजाइन, बैटरी, डिस्प्ले और वैल्यू के मामले में मजबूत पैकेज देता है। ₹19,999 में आपको एक पतला, स्टाइलिश और लंबी बैटरी वाला फोन मिलता है।

अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो दिखने में प्रीमियम हो, रोजमर्रा के काम आसानी से करे और बैटरी लंबे समय तक साथ दे, तो Note Edge आपके लिए अच्छा फोन साबित हो सकता है।

Bablu Kumar

Bablu Kumar

दोस्तों मेरा नाम Bablu Kumar है और मैं अपनी वेबसाईट PhoneJugad.in का संस्थापक और लेखक हूँ। दोस्तों मैंने अपनी पढ़ाई मे BSc [PCM] से किया है और मुझे हिन्दी और इंग्लिश मे बोलना ज्यादा पसंद इसलिए आपको मेरे सभी ब्लॉग इसी भाषा मे मिलेंगे इस वेबसाइट पर मैं नए स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर्स, कीमत, तुलना और ऑफर्स की जानकारी साझा करता हूँ।

Contact Us

4 thoughts on “Infinix Note Edge Review: 7.2mm स्लिम फोन में 6,500mAh बैटरी और 1.5K AMOLED – ₹19,999 में कमाल डील”

Leave a Comment