iQOO 15R Price in India: 7600mAh बैटरी और Snapdragon 8 Gen 5 के साथ क्या यह बेस्ट डील है?

अगर आप 50,000 रुपये के अंदर एक दमदार और टॉप लेवल का फोन लेना चाहते हैं, तो iQOO 15R Price in India के बारे में जानना आपके लिए जरूरी है। iQOO ने 24 फरवरी 2026 को इस फोन को भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया है। 

लॉन्च से पहले ही यह फोन मोबाइल की दुनिया में काफी चर्चा में था क्योंकि Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ 50,000 रुपये से कम कीमत में आने वाला यह पहला फोन है। iQOO के भारत प्रमुख निपुण मरया ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। आइए इसके बारे मे अब समझते हैं।

iQOO 15R Price in India कितने में मिलेगा?

iQOO 15R Price in India तीन अलग-अलग वेरिएंट में आ सकता है। Amazon India के माइक्रोसाइट और सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक इसकी अनुमानित कीमत कुछ इस तरह हो सकती है।

iQOO ने साफ कहा है कि इस फोन की शुरुआती कीमत 50,000 रुपये से कम रहेगी। यह Amazon India और iQOO के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर मिलेगा। लॉन्च के समय बैंक छूट, एक्सचेंज ऑफर और किस्त का विकल्प भी मिल सकता है, जिससे आपको जेब से कम पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं।

वेरिएंट (RAM + Storage)अनुमानित कीमत
8GB + 256GB₹43,999
12GB + 256GB₹45,999
12GB + 512GB₹49,999

डिज़ाइन और डिस्प्ले देखने में कैसा है?

iQOO 15R का डिजाइन चीन में लॉन्च हुए iQOO Z11 Turbo से मिलता जुलता है। पीछे की तरफ अलग स्टाइल का चौकोर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है और बैक पैनल पर खास पैटर्न फिनिश है। Triumph Silver वेरिएंट में मोटरस्पोर्ट से प्रेरित चेकर्ड डिजाइन मिलता है, जो इसे अलग पहचान देता है।

फोन की मोटाई सिर्फ 7.9 मिमी है और वजन करीब 202 ग्राम है। 7600mAh की बड़ी बैटरी होने के बावजूद यह हाथ में संतुलित लगता है।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.59 इंच का AMOLED पैनल है। इसका रिजॉल्यूशन 1.5K (1260×2750 पिक्सल) है और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है। पीक ब्राइटनेस 5000 nits तक जाती है, इसलिए तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। साथ में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो सामान्य ऑप्टिकल सेंसर से ज्यादा सटीक माना जाता है।

प्रोसेसर  इस फोन का कितना मजबूत है?

यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। iQOO 15R Price in India इतनी मजबूत इसलिए लगती है क्योंकि इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इस साल के कई टॉप फ्लैगशिप फोन में भी इस्तेमाल हो रहा है। 3 नैनोमीटर तकनीक पर बना यह प्रोसेसर तेज काम करता है और साथ ही बैटरी की खपत भी कम रखता है। 

AnTuTu बेंचमार्क में इस फोन ने 35 लाख से ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं OnePlus 15R भी इसी चिपसेट के साथ आता है, लेकिन उसका स्कोर करीब 30 लाख बताया जाता है। iQOO का अपना Supercomputing Chip Q2 भी इसमें मिलता है जो खासकर BGMI जैसे भारी गेम में स्थिर 144fps गेम खेलने में मदद करता है। 

इसमें LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है, साथ ही 6.5K IceCore VC Cooling System भी मौजूद है। इसका सीधा मतलब है कि ऐप तेजी से खुलेंगे डेटा जल्दी ट्रांसफर होगा और गेम खेलते समय फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा।

iQOO Z11 Turbo Review: 7600mAh Battery, 144Hz AMOLED और 200MP कैमरा के साथ दमदार परफॉर्मेंस

बैटरी और चार्जिंग एक शानदार जोड़ी

7600mAh की बैटरी इस कीमत में बहुत बड़ी मानी जाएगी। अभी इस रेंज में इतनी बड़ी बैटरी वाला दूसरा फोन मिलना मुश्किल है। इसके साथ 100W FlashCharge सपोर्ट मिलता है। यानी बैटरी बड़ी है और चार्जिंग भी तेज है।

चाहे आप गेम खेलें, वीडियो देखें या ऑफिस का काम करें, एक बार चार्ज करने पर पूरा दिन आराम से निकल सकता है।

कैमरा तस्वीरें कैसी आएंगी?

पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony LYT-700V मुख्य सेंसर मिलता है और इसके साथ OIS सपोर्ट भी है। इसके अलावा 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है।

 OIS की वजह से फोटो खींचते समय हाथ थोड़ा हिल भी जाए तो तस्वीरें साफ आती हैं और ब्लर कम होता है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सामने की तरफ 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने दोनों में अच्छा प्रदर्शन करेगा।

सॉफ्टवेयर कितने सालों का साथ?

फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आएगा। iQOO ने आधिकारिक तौर पर 4 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सुरक्षा अपडेट देने का वादा किया है। इस कीमत में आने वाले कई फोन इतना लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट नहीं देते।

प्रतिस्पर्धियों से तुलना

फोनअनुमानित कीमतचिपसेटबैटरी
iQOO 15R~₹43,999 सेSnapdragon 8 Gen 57600mAh
OnePlus 15R₹47,999Snapdragon 8 Gen 55500mAh
Samsung Galaxy A56~₹42,000Exynos 15805000mAh
Motorola Signature₹59,999+Snapdragon 8 Gen 54500mAh

टेबल मे साफ दिखता है कि चिपसेट और बैटरी के मामले में iQOO 15R इस कीमत पर मजबूत विकल्प है। OnePlus 15R में वही चिपसेट है लेकिन बैटरी छोटी है और कीमत ज्यादा।

iQOO 15R Price in India क्या यह लेने लायक है?

उम्मीद है कि iQOO 15R Price in India 43,999 रुपये से शुरू होगी। इस कीमत में जो फीचर मिल रहे हैं, वो इसे अपने सेगमेंट में काफी मजबूत बनाते हैं। अगर आप गेम खेलने के लिए फोन लेना चाहते हैं या रोज़ के काम के लिए एक पावरफुल और लंबे समय तक चलने वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस रेंज में इतना सब एक साथ मिलना आसान नहीं है।

  • Snapdragon 8 Gen 5 फ्लैगशिप चिपसेट
  • 7600mAh बैटरी और 100W तेज चार्जिंग
  • 144Hz 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 5000 nits ब्राइटनेस
  • IP68 + IP69 जल प्रतिरोध
  • 4 OS अपडेट और 6 साल के सुरक्षा अपडेट
  • अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • नेटवर्क एनहांसमेंट चिप

कहाँ से खरीदें?

iQOO 15R Amazon India और iQOO की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। लॉन्च के समय बैंक छूट, एक्सचेंज ऑफर या बिना ब्याज की किस्त जैसे ऑफर भी मिल सकते हैं। लॉन्च के दिन Amazon का पेज जरूर देखें।

Conclusion – निष्कर्ष 

50,000 रुपये से कम कीमत में Snapdragon 8 Gen 5 देने वाला यह भारत का पहला फोन है। यही बात इसे खास बनाती है।

iQOO 15R Price in India को देखते हुए यह 2026 के मिड-प्रीमियम सेगमेंट में मजबूत दावेदार बनकर सामने आया है। बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग, शानदार डिस्प्ले और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट सब कुछ एक ही पैकेज में मिल रहा है।

अगर आपका बजट 50,000 रुपये के आसपास है और आप एक भरोसेमंद, लंबे समय तक चलने वाला फोन चाहते हैं, तो iQOO 15R एक मजबूत और समझदारी भरा विकल्प साबित हो सकता है।

Bablu Kumar

Bablu Kumar

दोस्तों मेरा नाम Bablu Kumar है और मैं अपनी वेबसाईट PhoneJugad.in का संस्थापक और लेखक हूँ। दोस्तों मैंने अपनी पढ़ाई मे BSc [PCM] से किया है और मुझे हिन्दी और इंग्लिश मे बोलना ज्यादा पसंद इसलिए आपको मेरे सभी ब्लॉग इसी भाषा मे मिलेंगे इस वेबसाइट पर मैं नए स्मार्टफोन लॉन्च, फीचर्स, कीमत, तुलना और ऑफर्स की जानकारी साझा करता हूँ।

Contact Us

Leave a Comment