Motorola Android 16 Update: इन स्मार्टफोन्स पर मिल चुका है स्टेबल अपडेट, देखें पूरी लिस्ट

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Motorola Android 16 Update: अगर आप मोटोरोला स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। गूगल ने अभी हाल ही मे नया ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 अब मोटोरोला के कई डिवाइसेज़ में पहुंच चुका है। खास बात यह है कि इस बार मोटोरोला ने बाकी ब्रांड्स के मुकाबले अपडेट देने में काफी तेजी दिखाई है। अब तक एक दर्जन से ज्यादा मोटोरोला फोन्स को यह अपडेट मिल गया है और इसकी रफ्तार लगातार  बढ़ती जा रही है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका फोन अपडेट के लिए तैयार है या नहीं, तो इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही उन फोन्स की लिस्ट भी दी गई है जो अभी टेस्टिंग में हैं और जल्द ही पूरी अपडेट मिल मिलेगी 

किस-किस मोटोरोला फोन को Android 16 स्टेबल वर्जन मिल चुका है?

मोटोरोला की Edge सीरीज़ के स्मार्टफोन्स में यह अपडेट सबसे पहले आया है। इसमें Edge 60 Pro, Edge 60 Fusion, Edge 60 Stylus, Edge 50 Pro, Edge 50 Ultra, Edge Fusion और नया Edge 2025 शामिल हैं।

Razr सीरीज़ के यूजर्स को भी यह अपडेट मिल गया है। Razr 60, Razr 60 Ultra, Razr 50 और Razr 50 Ultra के लिए Android 16 पहले ही जारी किया जा चुका है।

बजट और मिड-रेंज यूजर्स के लिए भी अच्छी खबर है। Moto G सीरीज़ में G86 5G, G86 Power 5G, G75 5G, G67 Power 5G, G Stylus 2025, G Power 2025 और G 2025 को अपडेट मिल चुका है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि अपडेट सभी यूजर्स को एक साथ नहीं मिलता। इसे धीरे-धीरे अलग-अलग क्षेत्रों में जारी किया जाता है। इसलिए अगर आपका फोन इस लिस्ट में है, तो भी अपडेट आपके डिवाइस तक पहुंचने में कुछ दिन या हफ्ते लग सकते हैं।

कौन से डिवाइस अभी टेस्टिंग में हैं?

मोटोरोला सिर्फ स्टेबल अपडेट तक ही सीमित नहीं है। कंपनी के पास ऐसे फोन्स की भी लंबी लिस्ट है जो अभी बीटा टेस्टिंग में हैं। इन डिवाइसेज़ में Android 16 के फीचर्स को परखा जा रहा है ताकि स्टेबल रिलीज़ से पहले सभी कमियां ठीक की जा सकें।

Thinkphone, Thinkphone 25, Edge 60, Edge 60 Neo, Edge 50, Edge 50 Neo, Edge 40 Pro, Edge 2024 और Edge+ 2023 इस टेस्टिंग प्रोग्राम में शामिल हैं। फोल्डेबल पसंद करने वालों के लिए Razr 40, Razr 2023, Razr 40 Ultra और Razr+ 2023 भी बीटा प्रोग्राम का हिस्सा हैं।

टैबलेट यूजर्स को भी ध्यान में रखा गया है। Moto Pad 60 Pro को भी बीटा अपडेट दिया जा रहा है। इसके अलावा Moto G96 5G, G85 5G, G67 5G, G56 5G, G55 5G और G35 5G जैसे बजट मॉडल्स भी टेस्टिंग में शामिल हैं।

बीटा प्रोग्राम में कैसे शामिल हों?

अगर आप नए फीचर्स सबसे पहले आजमाना चाहते हैं, तो मोटोरोला के बीटा प्रोग्राम से जुड़ सकते हैं। यह सीमित यूजर्स को पब्लिक रिलीज़ से पहले सॉफ्टवेयर इस्तेमाल करने का मौका देता है।

सबसे पहले मोटोरोला की आधिकारिक कम्युनिटी वेबसाइट पर जाएं और अपना अकाउंट बनाएं (अगर पहले से नहीं है तो)। फिर अपनी प्रोफाइल सेटिंग्स में जाकर अपना IMEI नंबर और डिवाइस का सीरियल नंबर दर्ज करें। यह जरूरी है क्योंकि इसी से आपके डिवाइस की पहचान की जाती है।

इसके बाद MFN प्रोग्राम (Motorola Feedback Network) के लिए ऑप्ट-इन करें। यह विकल्प आपकी प्रोफाइल सेटिंग्स में मिलेगा। ऑप्ट-इन करने के बाद आप उपलब्ध बीटा टेस्टिंग के मौके देख पाएंगे।

ध्यान रखें कि आपका फोन लेटेस्ट स्टेबल सॉफ्टवेयर पर चल रहा हो। फिर MFN की टेस्टिंग पेज पर जाकर अपने मॉडल के लिए बीटा प्रोग्राम ढूंढें। अगर आपके डिवाइस के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक दिखता है, तो उस पर क्लिक करें।

फॉर्म भरते समय सारी जानकारी सही-सही दें। गलत जानकारी देने पर आपकी एप्लीकेशन रिजेक्ट हो सकती है। फॉर्म पूरा करके सबमिट कर दें।

मोटोरोला की ओर से जवाब कब तक मिलेगा?

जब आपकी एप्लीकेशन मंजूर हो जाएगी, तो मोटोरोला की तरफ से आपको एक कन्फर्मेशन ईमेल आएगा। इसलिए अपने ईमेल इनबॉक्स को समय-समय पर चेक करते रहें। स्पैम और प्रोमोशनल फोल्डर भी देख लें, क्योंकि कभी कभी जरूरी ईमेल वहां पहुंच जाते हैं।

आमतौर पर बीटा प्रोग्राम कुछ हफ्तों तक चलता है। इस दौरान टेस्टर्स अपना फीडबैक देते हैं और डेवलपर्स समस्याओं को ठीक करते हैं। सब कुछ तैयार होने के बाद मोटोरोला OTA अपडेट के जरिए स्टेबल वर्जन जारी करता है।

हालांकि कंपनी रोलआउट की सटीक तारीख सार्वजनिक नहीं करती। इसलिए यह पहले से तय नहीं होता कि कौन सा अपडेट कब आएगा। आम तौर पर बीटा खत्म होने के बाद पूरी तरह रोलआउट होने में कुछ हफ्ते लग जाते हैं।

अपडेट को मैनुअली कैसे चेक करें?

अगर इंतजार करते-करते आप खुद अपडेट देखना चाहते हैं, तो इसे मैनुअली भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए अपने फोन की Settings खोलें। वहां System ऑप्शन पर जाएं।

इसके अंदर आपको “Check for Updates” या “Update” का विकल्प मिलेगा। उस पर टैप करते ही आपका फोन नए अपडेट के लिए चेक करेगा।

अगर अपडेट उपलब्ध होगा, तो आपको डाउनलोड और इंस्टॉल करने का विकल्प दिखेगा। आमतौर पर यह प्रक्रिया कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है, लेकिन यह आपके इंटरनेट स्पीड और फोन की परफॉर्मेंस पर भी निर्भर करता है।

FAQs

Q. क्या Android 16 सभी Motorola फोन्स पर आएगा?
A. नहीं, Android 16 सिर्फ उन्हीं डिवाइस पर मिलेगा जो कंपनी की आधिकारिक अपडेट पॉलिसी में शामिल हैं।

Q. क्या बीटा अपडेट इंस्टॉल करना सुरक्षित है?
A. बीटा अपडेट में नए फीचर्स मिलते हैं, लेकिन इसमें कुछ छोटे बग्स मिल जाते हैं। अगर आप फोन रोजाना के काम के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो स्टेबल अपडेट का इंतजार करना आपके के लिए सही है।

Q. स्टेबल अपडेट आने में कितना समय लग सकता है?
A. यह पूरी तरह आपके मॉडल और क्षेत्र पर निर्भर करता है। कुछ यूजर्स को जल्दी अपडेट मिल जाता है, जबकि कुछ को कुछ हफ्ते इंतजार करना पड़ सकता है।

Q. क्या अपडेट से पहले डेटा बैकअप लेना जरूरी है?
A. हां, किसी भी बड़े सॉफ्टवेयर अपडेट से पहले अपने जरूरी डेटा का बैकअप लेना हमेशा के लिए अच्छा रहता है।

phone jugad

phone jugad

Contact Us

Leave a Comment