Motorola Edge 70 Fusion मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट आने की उम्मीद है, अबकी बार इस स्मार्टफोन मे नए नए फीचर आने वाले है। इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और 50MP कैमरा सेटअप मिलने वाला है।
IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इस फोन को ज्यादा मजबूत बनाते हैं। Gorilla Glass 7i की सुरक्षा और Android 16 के साथ यह फोन लंबे समय तक चलने वाला स्मार्टफोन कहा जा सकता है। अगर आप ₹25,000 के आसपास एक बढ़िया फोन ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए अच्छा फोन हो सकता है।
Motorola Edge 70 Fusion Technical Specifications
- डिस्प्ले: 6.78-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz, 5200 nits पीक ब्राइटनेस, HDR10+
- प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3
- RAM: 8GB/12GB (RAM Boost सपोर्ट के साथ)
- स्टोरेज: 256GB/512GB इंटर्नल स्टोरेज
- रियर कैमरा: 50MP Sony LYTIA मेन कैमरा, OIS सपोर्ट
- फ्रंट कैमरा: 32MP, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग
- बैटरी: 7000mAh Silicon-carbon बैटरी
- चार्जिंग: 68W TurboPower फास्ट चार्जिंग
- OS: Android 16 (3 साल OS अपग्रेड, 6 साल सिक्योरिटी अपडेट)
- प्रोटेक्शन: Gorilla Glass 7i, IP68/IP69, MIL-STD-810H
- कनेक्टिविटी: 5G, WiFi 6, Bluetooth 5.3, NFC, USB Type-C
- कीमत (अनुमानित): भारत: ₹24,990 – ₹25,000 | ग्लोबल: $289 – $350
Motorola Edge 70 Fusion Design & Build Quality
Motorola Edge 70 Fusion में क्वाड-कर्व्ड फ्रंट डिस्प्ले दिया गया है, जिससे फोन हाथ में पकड़ने में काफी आरामदायक लगता है। बैक पैनल पर नायलॉन और लिनन से प्रेरित टेक्सचर दिया गया है, जो इसे अलग लुक देता है और पकड़ भी मजबूत बनाता है। फ्रेम प्लास्टिक का है, लेकिन इसकी बनावट मजबूत महसूस होती है।
कलर ऑप्शन्स
यह फोन Pantone-इंस्पायर्ड 5 खूबसूरत रंगों में आएगा:
- Country Air
- Silhouette
- Blue Surf
- Orient Blue
- Sporting Green
हर रंग फोन को प्रीमियम लुक देता है और अपनी अलग पहचान बनाता है।
Motorola Edge 70 Fusion Display
Edge 70 Fusion में 6.78-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। जिससे गेम खेलना और वीडियो देखने मे बेहद स्मूथ लगता है। इसकी पीक ब्राइटनेस 5200 nits तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ नजर आती है।
प्रोटेक्शन
स्क्रीन पर Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है जो इसे स्क्रैच और गिरने से बचाने में मदद करती है। HDR10+ सपोर्ट के साथ कलर और कंट्रास्ट काफी अच्छे दिखते हैं। Water Touch फीचर की वजह से गीली स्क्रीन पर भी टच ठीक से काम करता है।
Motorola Edge 70 Fusion Performance & Processor
इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट दिया गया है, जो मिड-रेंज में काफी भरोसेमंद माना जाता है। रोजाना के काम, मल्टीटास्किंग और गेमिंग सब कुछ आसानी से चलता है। यह 8GB और 12GB RAM वेरिएंट में आता है और स्टोरेज 256GB मिलती है।
RAM Boost फीचर की मदद से परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है। भारी गेम्स भी बिना दिक्कत के चलते हैं और ऐप्स जल्दी खुलते हैं। MediaTek की जगह Qualcomm चिपसेट देना एक समझदारी भरा कदम है।
Motorola Edge 70 Fusion Camera
रियर कैमरा
इसमें 50MP का मेन कैमरा दिया गया है, जिसमें Sony LYTIA सेंसर इस्तेमाल हुआ है। यह साफ और डिटेल वाली तस्वीरें लेता है और कम रोशनी में भी अच्छा काम करता है। Pantone Validated कलर प्रोसेसिंग की वजह से फोटो के रंग नैचुरल दिखते हैं।
फ्रंट कैमरा
32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए अच्छा है। इसमें 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी मिलता है। OIS की मदद से वीडियो ज्यादा स्थिर रहते हैं। Portrait मोड में 6 अलग अलग ब्लर लेवल और डायनेमिक बोकेह इफेक्ट मिलता है।

POCO M8 5G Full Review: क्या यह सबसे अच्छा वैल्यू फॉर मनी फोन है?
Motorola Edge 70 Fusion Battery & Charging
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है। सामान्य इस्तेमाल में यह आसानी से 2 दिन तक चल सकती है। इसमें Silicon-carbon बैटरी टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे ज्यादा पावर कम जगह में फिट हो जाती है।
68W TurboPower फास्ट चार्जिंग के साथ फोन लगभग 1 घंटा 30 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। बैटरी के मामले में यह मिड-रेंज के बेहतरीन फोन्स में गिना जा सकता है।
Motorola Edge 70 Fusion Software Feature
फोन Android 16 पर चलता है, जो लेटेस्ट वर्जन है। Motorola ने इसमें साफ और आसान यूजर इंटरफेस दिया है, जिसमें फालतू ऐप्स नहीं मिलते। Google के AI फीचर्स जैसे Circle to Search और Gemini AI का सपोर्ट भी मिलता है।
कंपनी 3 साल तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है । यानी आपका फोन 2029 तक सुरक्षित और अपडेटेड रहेगा। Moto AI फीचर्स फोटो एडिटिंग और स्मार्ट कामों में मदद करते हैं।
Motorola Edge 70 Fusion Durability
Motorola Edge 70 Fusion को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी से सुरक्षित है। यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक टिक सकता है। MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन इसे ज्यादा तापमान, झटकों और कंपन से बचाता है। मजबूती के मामले में यह कई मिड-रेंज फोन्स से आगे है।
Motorola Edge 70 Fusion Connectivity
फोन में 5G सपोर्ट मिलता है, जिससे तेज इंटरनेट स्पीड मिलती है WiFi 6, Bluetooth 5.3, NFC और USB Type-C जैसे सभी जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स इसमे पहले से मौजूद हैं। Dolby Atmos सपोर्टेड स्टीरियो स्पीकर्स के साथ साउंड क्वालिटी भी बढ़िया मिलती है।
Motorola Edge 70 Fusion Price & Availability
Motorola Edge 70 Fusion की अनुमानित कीमत भारत में ₹24,990 से ₹25,000 के बीच हो सकती है। यह स्मार्टफोन भारत मे अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी कीमत $289 से $350 तक रहने की उम्मीद है।
यह 8GB/256GB और 12GB/256GB वेरिएंट में आ सकता है। इस कीमत में यह अच्छा वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित हो सकता है।
Conclusion – निष्कर्ष
Motorola Edge 70 Fusion मिड-रेंज सेगमेंट में एक पूरा पैकेज है। 7000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz का स्मूथ डिस्प्ले, दमदार Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर और इस फोन की मजबूत बनावट ये सब ₹25,000 की रेंज में मिल सकता है। IP68/IP69 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे ज्यादा टिकाऊ बनाते हैं।
अगर आप लंबी बैटरी लाइफ अच्छी परफॉर्मेंस और मजबूत फोन चाहते हैं तो यह एक सही विकल्प हो सकता है। 3 साल के OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट इसे भविष्य के लिए तैयार बनाते हैं। लेकिन सामने आई जानकारियों के आधार पर यह 2026 के बेहतरीन मिड रेंज फोन्स में शामिल हो सकता है।
नोट: यह जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है। आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और कीमत लॉन्च के समय अलग हो सकती है।
Motorola Edge 70 Fusion – FAQs
Q. Motorola Edge 70 Fusion कब लॉन्च होगा?
Ans. यह फोन मार्च-अप्रैल 2026 के आसपास लॉन्च हो सकता है। अभी तक आधिकारिक तारीख घोषित नहीं हुई है।
Q. क्या इसमें 5G सपोर्ट है?
Ans. हां, यह 5G स्मार्टफोन है और मुख्य 5G बैंड्स को सपोर्ट करता है।
Q. क्या यह वॉटरप्रूफ है?
Ans. हां, इसे IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यह 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है और धूल से भी बचा रहता है।
Q. कितने साल के सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेंगे?
Ans. 3 साल के Android OS अपग्रेड और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट मिलेंगे, यानी 2029 तक अपडेट मिलता रहेगा।
Q. Edge 70 और Edge 70 Fusion में क्या अंतर है?
Ans. Edge 70 में Snapdragon 7 Gen 4 और पतला डिजाइन है, जबकि Edge 70 Fusion में Snapdragon 7s Gen 3 और बड़ी 7000mAh बैटरी है। Fusion ज्यादा किफायती है और बैटरी बैकअप बेहतर देता है।
Q. कौन से कलर्स उपलब्ध होंगे?
Ans. Country Air, Silhouette, Blue Surf, Orient Blue और Sporting Green — ये 5 Pantone-इंस्पायर्ड रंग मिलेंगे।
Q. क्या इसमें मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग है?
Ans. हां, लेकिन इसके लिए अलग से मैग्नेटिक केस खरीदना होगा, जो फोन के साथ आ सकता है।
Q. गेमिंग परफॉर्मेंस कैसी है?
Ans. Snapdragon 7s Gen 3 और 144Hz डिस्प्ले के साथ गेमिंग का अनुभव अच्छा है। BGMI और COD Mobile जैसे गेम्स हाई ग्राफिक्स पर भी आसानी से चलते हैं।
Q. क्या मेमोरी कार्ड स्लॉट है?
Ans. कुछ रिपोर्ट्स में microSD कार्ड स्लॉट की बात कही गई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। 256GB स्टोरेज आम यूजर्स के लिए काफी मानी जाएगी।








9431228390 Muzaffarpur methi toll plaza sarfuddinpur basantpur
Power of battery
Power of battery,frount camera best, back camera clear. Hand set. Slim.
St25 altara mobile
9140556838
Mintu pal
Govind. Up50. 6388738573
Govind. Up50. 6388738573. Azamgarh
7602124802
Krishibagan, Dhapganj, jalpaiguri, westbengal, 735132
Abhishek kumar.karma road police line bhaskar nagar near DCB Bank Aurangabad Bihar.mobile no 7970650466
Abhishek Kumar.karma road police line bhaskar nagar near DCB Bank Aurangabad Bihar. 7970650466
Azad hind ziauddin khan memorial school badhariya azamgarh pin code 223227 mobile no 7897385671