Tecno Pova Curve 2 5G: टेक्नो का नया बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

टेक्नो अपनी नई बजट-फ्रेंडली 5G सीरीज के साथ एक बार फिर मार्केट में आ गया है। अगर आप ऐसा मिडरेंज स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं जो फीचर्स में अच्छा हो और कीमत मे कम हो, तो Tecno Pova Curve 2 5G आपके लिए सही स्मार्टफोन बन सकता है। इस फोन को भारत में 13 फरवरी 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया गया था और अब यह ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों जगह आसानी से मिल रहा है।

Tecno Pova Curve 2 5G स्पेसिफिकेशन्स

FeatureDetails
Launch Date13 फरवरी 2026
Display6.78-inch Curved AMOLED
Resolution1.5K (2412 × 1080 pixels)
Refresh Rate144Hz
ProcessorMediaTek Dimensity 7100
RAM8GB / 12GB
Storage128GB / 256GB (expandable)
Rear Camera50MP + 8MP + 2MP
Front Camera20MP
Battery8000mAh
Charging45W Fast Charging
Thickness7.4mm
Weight194 ग्राम
ColorsMidnight Black, Starlight Silver, Nebula Purple

Tecno Pova Curve 2 5G की लॉन्च कीमत

टेक्नो ने इस फोन की कीमत कुछ इस तरह रखी है:

  • 8GB + 128GB: ₹15,999
  • 12GB + 256GB: ₹17,999

लॉन्च ऑफर में पहले 1000 ग्राहकों को खास छूट दी जा रही है। यह फोन फिलहाल फ्लिपकार्ट, टेक्नो की आधिकारिक वेबसाइट और देशभर की रिटेल दुकानों पर उपलब्ध है। कुछ दुकानों पर अलग से ऑफर भी मिल सकते हैं।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी – Tecno Pova Curve 2

Tecno Pova Curve 2 5G को देखने पर इसका लुक काफी प्रीमियम फील देता है। पीछे की तरफ कर्व डिजाइन है जो किनारों पर जाकर पतला हो होता जाता है। मैट फिनिश की वजह से फोन हाथ में अच्छा लगता है और उंगलियों के निशान भी कम दिखते हैं।

कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन इस बार थोड़ा अलग है। असममित स्टाइल का कैमरा बॉक्स दिया गया है, जो पहले वाले मॉडल से अलग नजर आता है। साथ में छोटा सा LED फ्लैश लाइट भी है। पावर बटन को नारंगी रंग दिया गया है, जो डिजाइन में अलग पहचान देता है।

तीनों रंग के साथ आया है  Midnight Black, Starlight Silver और Nebula Purple में नीचे की तरफ हल्का पारदर्शी हिस्सा मिलता है जिसे Space 2.0 डिजाइन कहा गया है। फोन सिर्फ 7.4mm पतला और 194 ग्राम वजनी है इसलिए इसे पकड़ना और साथ लेकर चलना आसान है।

डिस्प्ले की खास बातें

इस फोन में 6.78 इंच की Curved AMOLED स्क्रीन दी गई है, जिसके किनारे हल्के घुमावदार हैं और बेजल्स काफी पतली दी हैं। स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1.5K (2412 × 1080 pixels) है और 144Hz की तेज रिफ्रेश रेट मिलती है।

गेम खेलते समय वीडियो देखते समय या सोशल मीडिया स्क्रॉल करते समय स्क्रीन काफी स्मूद चलती है। कलर्स अच्छे और साफ दिखते हैं। आंखों की सुरक्षा के लिए ब्लू लाइट फिल्टर भी दिया गया है।

Tecno Pova Curve 2 – प्रोसेसर और परफॉर्मेंस 

फोन में MediaTek Dimensity 7100 प्रोसेसर दिया गया है जो मिडरेंज सेगमेंट में अच्छा काम करता है। यह 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है और गेमिंग के लिए भी ठीक काम करता है।

फोन 8GB और 12GB RAM विकल्प में आता है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। 128GB और 256GB स्टोरेज के साथ microSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प भी है।

शुरुआती इस्तेमाल में यह प्रोसेसर गेम्स और भारी ऐप्स को आराम से संभाल लेता है।

कैमरा सेटअप

इस फोन में पीछे की तरफ तीन कैमरे दिए गए हैं:

  • 50MP मुख्य कैमरा – साफ और डिटेल वाली फोटो के लिए होता है 
  • 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा – ज्यादा एरिया कवर करने वाले शॉट्स के लिए दिया है 
  • 2MP मैक्रो कैमरा – पास से फोटो लेने के लिए दिया है 

फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉल और सेल्फी के लिए अच्छा है। अलग-अलग रोशनी में फोटो की क्वालिटी बैलन्स रहती है। AI की मदद से तस्वीरें और बेहतर दिखाई देती हैं।

पिछले मॉडल के मुकाबले वीडियो रिकॉर्डिंग अब ज्यादा स्मूद है और 4K वीडियो बेहतर तरीके से रिकॉर्ड होती है।

Tecno Pova Curve 2 – बैटरी और चार्जिंग

फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। रोज के काम कॉल, मैसेज, सोशल मीडिया और हल्की गेमिंग के साथ यह फोन आराम से 2 से 3 दिन तक चल सकता है।

45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कंपनी के अनुसार, फोन को 0 से 100% तक चार्ज होने में करीब 50 मिनट लगते हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 15 घंटे तक लगातार वीडियो देखा जा सकता है।

पिछले मॉडल के मुकाबले इंटरनेट चलाने का समय लगभग दोगुना हो गया है। बैटरी के लिए 1000 चार्ज साइकल की वारंटी भी दी गई है।

Tecno Pova Curve 2 – सॉफ्टवेयर

फोन में Android 15 पर आधारित टेक्नो का HiOS दिया गया है। इसकी बजह से इंटरफेस साफ और इस्तेमाल करने में आसान है। बेकार के ज्यादा प्री-इंस्टॉल ऐप्स नहीं हैं, जिससे फोन हल्का और स्मूद महसूस होता है। सॉफ्टवेयर अपडेट के लिए 2 साल का सपोर्ट दिया गया है।

अन्य खास फीचर्स

  • IP54 रेटिंग – धूल और हल्के पानी से सुरक्षा के लिए दिया गया है 
  • साइड में दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर तेज और आसान अनलॉक के लिए है 
  • डुअल SIM और अलग microSD कार्ड स्लॉट भी है 
  • स्टीरियो स्पीकर – मूवी और गेमिंग के दौरान अच्छा साउंड देते है  

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. Pova Curve 2 5G कहाँ से खरीद सकते हैं?
A. यह फोन फ्लिपकार्ट, टेक्नो की आधिकारिक वेबसाइट और भारत की ऑफलाइन दुकानों पर उपलब्ध है।

Q. इसकी कीमत क्या है?
A. 8GB मॉडल ₹15,999 और 12GB मॉडल ₹17,999 में मिलता है।

Q. क्या यह 5G सपोर्ट करता है?
A. हां, यह पूरी तरह 5G नेटवर्क सपोर्ट करता है।

Q. डिस्प्ले साइज और रिफ्रेश रेट क्या है?
A. 6.78 इंच की Curved AMOLED स्क्रीन और 144Hz रिफ्रेश रेट।

Q. ऑपरेटिंग सिस्टम कौन सा है?
A. Android 15 पर आधारित HiOS।

Q. मोटाई और वजन कितना है?
A. 7.4mm मोटा और 194 ग्राम वजन।

Q. बैटरी और चार्जिंग कितनी है?
A. 8000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग, लगभग 50 मिनट में फुल चार्ज।

Q. कैमरा स्पेसिफिकेशन क्या है?
A. 50MP + 8MP + 2MP रियर कैमरा और 20MP फ्रंट कैमरा।

Q. क्या वॉटर रेजिस्टेंस है?
A. हां, IP54 रेटिंग दी गई है।

Q. वारंटी कितनी है?
A. 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी, 2 साल सॉफ्टवेयर सपोर्ट और बैटरी पर 1000 चार्ज साइकल वारंटी।

निष्कर्ष – Conclusion 

Tecno Pova Curve 2 5G अपनी कीमत के हिसाब से काफी दमदार पैकेज देता है। बड़ी AMOLED स्क्रीन, अच्छा प्रोसेसर, मजबूत बैटरी और संतुलित कैमरा सेटअप इसे मिडरेंज सेगमेंट में मजबूत बनाते हैं। अगर आपका बजट करीब 16,000 रुपये है और आप एक भरोसेमंद 5G स्मार्टफोन चाहते हैं, तो यह फोन आपके लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। वैसे इस बजट मे आपके पास और भी बहुत ऑप्शन उपलब्ध है 

phone jugad

phone jugad

Contact Us

16 thoughts on “Tecno Pova Curve 2 5G: टेक्नो का नया बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन”

Leave a Comment